घुमारवीं के पेंशनर्स ध्यान दें: पेंशन रुकने से पहले करवा लें यह काम
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 03:13 PM (IST)
घुमारवीं, (केशव): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ई-कल्याण मोबाइल सर्वे एप के माध्यम से पैंशनर्ज की ई-के.वाई.सी. सत्यापन प्रक्रिया जारी है। तहसील कल्याण अधिकारी घुमारवीं ने तहसील घुमारवीं के सभी पैंशनधारकों से आग्रह किया कि वे 28 फरवरी तक अपनी ई-के.वाई.सी. अवश्य करवा लें।
इसके लिए लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। लाभार्थियों को आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, बैंक/डाकघर पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर आना होगा।
सत्यापन प्रक्रिया ओ.टी.पी. के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक ई-के. वाई. सी. पूर्ण न करवाने पर संबंधित पैंशनधारकों की सामाजिक सुरक्षा पैंशन स्थायी रूप से बंद की जा सकती है।

