Bilaspur: नाकाबंदी के दौरान 20 शराब की पेटियां बरामद
punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 09:59 PM (IST)
बिलासपुर (बंशीधर): पुलिस थाना झंडूता की टीम ने सेर के पास नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से शराब की 20 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने सेर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से देसी और अंग्रेजी शराब की 20 पेटियां बरामद हुईं। इनमें देसी शराब की 15 पेटियां (180 बोतलें) और अंग्रेजी शराब की पांच पेटियां (60 बोतलें) शामिल हैं। गाड़ी चालक शराब से संबंधित कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

