जिला में इसी माह होगा बड़ा किसान मेला : रामलाल मार्कण्डेय

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 06:47 PM (IST)

बिलासपुर, (मुकेश): कृषि मंत्री रामलाल मार्कण्डेय ने रविवार को अपने बिलासपुर प्रवास पर कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को देगी प्रदेश में बढ़ावा। बिलासपुर में इसी महीने होगा बड़ा किसान मेला। कृषि मंत्री का बिलासपुर पहुंचने पर कृषि अधिकारियों ने टोपी व शाल पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है जिसके अब सुखद परिणाम भी सामने आने लग पड़े हैं। प्रदेश के किसानों ने अब बड़े पैमाने पर प्राकृतिक खेती को अपनाना शुरू कर दिया है। जोकि हिमाचल प्रदेश के किसानों की आय को दोगुना करने में मददगार साबित होगा।

किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए विशेषज्ञ आमंत्रित किए जाएंंगे

कृषि मंत्री रामलाल मार्कण्डेय आज अपने बिलासपुर प्रवास पर कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में किसानों ने प्राकृतिक खेती में नए आयाम स्थापित किए हैं जिसको देखते हुए जिला में इसी महीने बड़े स्तर का किसान मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए विशेषज्ञ भी आमंत्रित किए जाएंंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में प्रयास कर रही है। कृषि मंत्री बिलासपुर से धर्मशाला में होने जा रहे विधानसभा सत्र के लिए रवाना हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News