अखाड़े के कोच बने हिमाचल कुश्ती टीम के कोच

Monday, Feb 18, 2019 - 04:02 PM (IST)

बिलासपुर : हिमाचल कुश्ती संघ ने पहलवान बलबीर सिंह को टीम का कोच नियुक्त किया है। हिमाचल कुश्ती संघ के सचिव जगदीश पहलवान ने बताया कि बलवीर सिंह इस समय हनुमान अखाड़ा लखनपुर में अखाड़े के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाए दे रहे हैं। कोच बलवीर सिंह ने बताया कि इस बार हिमाचल की कुश्ती की टीम हिमाचल के लिए पदक जीतकर जरूर आएगी। हिमाचल टीम दिल्ली से रेल द्वारा इस प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई। बलवीर सिंह ने बताया कि हिमाचल टीम के चयन हेतु ट्रायल घुमारवीं में लिए गए थे उनमें चयनित लड़कों व लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती करने का मौका दिया जाएगा।

कुश्ती का आयोजन उड़ीसा के कटक शहर में किया जा रहा

उन्होंने बताया कि इस बार राष्ट्रीय स्तर कुश्ती का आयोजन उड़ीसा के कटक शहर में किया जा रहा है, वहीं इस उपलब्धि पर लखनपुर अखाड़ा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि उनके अखाड़े के कोच आज राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त हुआ है। इस मौके पर अखाड़े के महासचिव रोशन सहगल, सम्मी शर्मा, केश पठानिया, सुरेंद्र शर्मा, कोच अमित, नरेश, अंकित, पंकज व जसवीर सिंह आदि सभी मौजूद रहे।

Kuldeep