Bilaspur: चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा बिजली बोर्ड का कर्मचारी

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 09:49 PM (IST)

बिलासपुर (विशाल): बिलासपुर पुलिस ने शनिवार को एक बिजली बोर्ड कर्मचारी के पास से 1.2 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम शहर में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने धौलरा के पास एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को यह चिट्टा बरामद हुआ। बड़ी बात यह है कि यह कर्मचारी पांच माह में दूसरी बार चिट्टे समेत पकड़ा गया है।

गौरतलब है कि गत 11 जनवरी को यही बिजली बोर्ड का कर्मचारी व एक पुलिस कर्मी सुंगल क्षेत्र में 2.85 ग्राम चिट्टा और कुछ नकदी के साथ पुलिस ने पकड़े थे। उस समय भी विद्युत बोर्ड ने सुरेंद्र को निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली थी।

विद्युत बोर्ड मंडल बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही बोर्ड उक्त कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई करेगा। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है व आगामी कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News