Bilaspur: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 05:15 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): अमरसिंहपुरा में गत दिवस 7.1 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए हमीरपुर जिले के 31 वर्षीय युवक को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी से नशे की खेप के स्रोत और उसके सप्लायरों के बारे में पूछताछ करेगी। बता दें कि आरोपी सन्नी कुमार निवासी गरियाणी डाकघर लफराण तहसील बड़सर जिला हमीरपुर को घुमारवीं पुलिस ने उसे अमरसिंहपुरा में गश्त के दौरान 7.1 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।

इस संबंध में थाना घुमारवीं में मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी नशे से जुड़े दो मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में थाना भराड़ी तथा अक्तूबर में थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। एस.पी. बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की हर पहलू की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News