Bilaspur: एम्स विस्तार के लिए 50 बीघा अतिरिक्त भूमि की मांग

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 09:13 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के एम्स बिलासपुर दौरे के दौरान संस्थान के भविष्य के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दा सामने आया। एम्स प्रशासन की ओर से निदेशक डॉ. दलजीत सिंह ने संस्थान की आगामी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 50 बीघा अतिरिक्त भूमि एम्स बिलासपुर को हस्तांतरित करने का अनुरोध मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। एम्स प्रशासन ने बताया कि अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होने से संस्थान में भविष्य में विभिन्न अधोसंरचनात्मक एवं विकासात्मक परियोजनाओं को विस्तार दिया जा सकेगा।

इससे एम्स की बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नई सुविधाओं के विकास का रास्ता भी आसान होगा। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करने और भूमि हस्तांतरण के मामले को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया।

हिमकेयर के लंबित दावों का मुद्दा भी उठा
बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत एम्स बिलासपुर के लंबित दावों के भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संस्थान प्रशासन ने मुख्यमंत्री से लंबित दावों का शीघ्र निपटारा करवाने का आग्रह किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News