फंदे से लटका सुपरवाइजर

Sunday, Aug 27, 2017 - 12:18 AM (IST)

बिलासपुर : परियोजना के जमथल स्थित यू.पी.एल. में एक ठेकेदार के पास बतौर सुपरवाइजर कार्यरत बिहार राज्य के निवासी राजेश कुमार का फंदे से लटक कर मौके पर ही मौत हो जाने का मामला सामने आया है। राजेश कुमार पिछले 8 वर्षों से अपने परिवार के साथ सलापड़ में रह रहा था। शुक्रवार की शाम को राजेश अपने काम से लौट कर करीब 8-9 बजे घर पहुंचा और 10 बजे के आसपास उसकी पत्नी सोनी देवी ने अपने पति को साथ वाले कमरे में लटका हुआ देखा। सलापड़ स्थित पुलिस चौकी में पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 6 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी छोड़ गया है। शनिवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों की सहमति से सुंदरनगर में दाह-संस्कार कर दिया है।