अचानक दोमंजिला मकान गिरा, हादसा टला

Monday, Aug 14, 2017 - 06:03 PM (IST)

बिलासपुर : ग्राम पंचायत कंदरौर के तहत आने वाले गांव कंदरौर में एक दोमंजिला स्लेटपोश रिहायशी मकान भारी बारिश के चलते गिर गया। इस हादसे में परिवार के सदस्य  बाल-बल बचे। ग्राम पंचायत कंदरौर के प्रधान कुलदीप धीमान व वार्ड सदस्य रतनी देवी ने बताया कि यह मकान रामलाल पुत्र बरडू राम का है। संबंधित परिवार बी.पी.एल. फैमिली से संबंधित है। मकान गिरने से रामलाल को करीब 50 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने का आग्रह किया है।