हिमाचल ने जीता कांस्य पदक

Monday, Dec 25, 2017 - 06:33 PM (IST)

बिलासपुर  : हरिद्वार में 21 से 23 दिसम्बर तक डी.ए.वी. स्कूलों की अंडर-19 राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबाल में हिमाचल ने कांस्य पदक जीता है। इसमें शामिल डी.ए.वी. स्कूल बरमाणा की 5 खिलाड़ी छात्राओं भानू, एंजल, अमिषा ठाकुर, शालिनी ठाकुर व दीक्षा का पदक जीत कर वापस लौटने पर स्कूल में प्रधानाचार्य सुनील गांगटा, शारीरिक शिक्षक जितेंद्र व अन्य स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया।