पांवटा साहिब में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 अरोपियों से 5 बाइकें बरामद

Saturday, Feb 20, 2021 - 08:10 PM (IST)

पांवटा साहिब (ब्यूरो): सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों से 5 बाइकें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने बीते सप्ताह एक बाइक चोरी के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था। संदिग्ध से पूछताछ के दौरान अहम सुराग हाथ लगे थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और मैकेनिक को हिरासत में लिया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अमरकोट निवासी दीपक कुमार बाइक चोरी कर अपने साथी मैकेनिक जगत राम (निहालगढ़) को देता था। इसके बाद जगत राम बाइक के पुर्जे बदल कर उसे सस्ते दामों पर बेच देता था। पुलिस को मामले में कई और लोगों की मिलीभगत का संदेह है। डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की 5 बाइकें बरामद की गई हैं। मामले की जांच जारी है।

Content Writer

Vijay