सड़क पर जा रही लड़की को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Thursday, Sep 27, 2018 - 11:00 PM (IST)

धर्मशाला: धर्मशाला पुलिस थाना के अंतर्गत कोर्ट परिसर के पास अज्ञात बाइक सवार ने सड़क पर पैदल चल रही लड़की को टक्कर मार दी, जिसके चलते उक्त लड़की की मौत हो गई। लड़की की पहचान अंकिता निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है। उक्त लड़की सी.यू. में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार उक्त लड़की अन्य साथी के साथ डिपू बाजार की ओर जा रही थी कि अज्ञात बाइक सवार ने उक्त लड़की को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उक्त लड़की दीवार से टकरा गई। उक्त लड़की को उपचार के लिए धर्मशाला अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने उक्त उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया है। उधर, एस.एच.ओ. धर्मशाला सुनील राणा ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार की तलाश जारी है।

Vijay