बड़ी सफलता : पुलिस ने 29.31 ग्राम चरस के साथ दबोचा बाइक सवार

Sunday, Jul 07, 2019 - 03:47 PM (IST)

बिलासपुर: भराड़ी थाना की पुलिस ने नाके के दौरान एक बाइक सवार को चरस के साथ दबोचा है। आरोपी से 29.31 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ दायरा पुल के पास यातायात जांच के लिए नाका लगाया था। 

मंडी का रहने वाल है आरोपी

इस दौरान जाहू की ओर आ रहे एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका गया तो वह पुलिस को देख बाइक सवार घबरा गया। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 29.31 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सन्नी ठाकु र निवासी गांव खुदवाणी, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है। एस.एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Vijay