अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई बाइक, दो युवक घायल

Wednesday, Feb 03, 2021 - 06:10 PM (IST)

चम्बा(काकू)साहो-चम्बा मार्ग पर सरोथा नाला के निकट एक बाइक पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रैफर कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को बाइक टी.बी. अस्पताल से पुलनू टाला की तरफ जा रही थी। बाइक पर दो लोग सवार थे। जब सरोथा नाला के निकट पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गौरव शर्मा (21)पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी गांव उल्माणू कट्ठना व रविंद्र कुमार पुत्र भगत राम निवासी बकाणी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्र को टांडा रैफर कर दिया है जबकि गौरव का यहीं पर इलाज चल रहा है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Kaku Chauhan