टकारला में जंगली जानवर से टकराई बाइक, चालक की मौत

Friday, Dec 09, 2022 - 11:45 PM (IST)

बड़ूही (अनिल): टकारला में जंगली जानवर के बाइक से टकराने के कारण 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र चेतराम निवासी टकारला उस समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए जब वीरवार देर शाम टकारला लिंक रोड पर जा रहे थे। उसी दौरान एक जंगली जानवर उनकी बाइक से टकरा गया, जिस कारण गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें ऊना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह उन्हें अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया परंतु उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  

Content Writer

Vijay