गोड़ी टेला गांव में एक साथ 3 पशुशालाएं राख

Monday, May 22, 2023 - 05:35 PM (IST)

बिझड़ी (सुभाष): बड़सर उपमंडल की कठियाना पंचायत के गोड़ी टेला गांव में देर रात रूप सिंह पुत्र देवी सिंह, त्रिलोक सिंह पुत्र धर्म सिंह तथा विनोद कुमार पुत्र रूप सिंह की पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। हालांकि गांववासियों के प्रयासों से आग को फैलने से रोक तो लिया, लेकिन तब तक 3 पशुशालाएं राख हो चुकी थीं। इससे लगभग 3 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। दमकल विभाग को आग लगने सूचना दी गई, लेकिन जब तक दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। पंचायत प्रधान पूनम कुमार, उपप्रधान देव राज पठानिया तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने मौका देखकर सरकार तथा प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। बिझड़ी तहसील के ऑफिस कानूनगो सुरेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर नुक्सान की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है।

Content Writer

Kuldeep