बड़ी सफलता : नशे की खेप सहित बाप-बेटा गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2017 - 10:12 PM (IST)

चम्बा: जिला पुलिस ने बुधवार शाम को 3 किलो चरस सहित बाप-बेटे को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को वीरवार को को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार चुराह घाटी के चांजू-भराड़ा लिंक रोड पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम को नाका लगाया हुआ था। इस दौरान भराड़ा की तरफ से 2 व्यक्ति पैदल चले आ रहे थे। जैसे ही उनकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वे घबरा गए। 

बाप-बेटे से डेढ़-डेढ़ किलो चरस बरामद
पुलिस ने जब उन्हें रोक कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान होशियार सिंह पुत्र सरोप और छज्जू राम पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव सारूआ डाकघर लेसुई के रूप में बताई। पुलिस ने जब उक्त दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से डेढ़-डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ पुलिस थाना तीसा में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एस.डी.पी.ओ. सलूणी महिंद्र कुमार मिन्हास ने मामले की पुष्टि की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News