HRTC में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, जानने के लिए पढ़ें खबर

Sunday, Oct 08, 2017 - 05:58 PM (IST)

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में देर शाम सफर करने वाले यात्रियों को अब पूरा किराया देना होगा। बसों में सफर के दौरान शाम 7 बजे के बाद अब ग्रीन कार्ड की सुविधा नहीं मिलेगी। इस संबंध में निगम प्रबंधन की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। अब बसों में शाम को 7 बजे के बाद यात्रियों से पूरा किराया वसूल किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में पहले भी बसों में शाम को 7 बजे के बाद चलने वाली बसों में यह शर्त लागू थी, मगर उस दौरान यात्रियों से बसों में ग्रीन कार्ड में छूट दी जा रही थी। प्रदेश के सभी बड़े शहरों में निजी क्षेत्रों में देर रात कार्य करने वाले लोगों को अब अतिरिक्त किराए का बोझ उठाना होगा। निगम की बसों में शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक ग्रीन कार्ड नहीं चलेगा। ग्रीन कार्ड केवल अब सुबह 7 बजे से लेकर शाम को 7 बजे तक ही चलेगा। इस संबंध में निगम प्रबंध की ओर से निर्देश जारी हो गए हैं।