पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, जानिए कितने कर्मचारियों का हुआ तबादला

Wednesday, Apr 18, 2018 - 07:40 PM (IST)

शिमला: राज्य पुलिस विभाग ने 46 पुलिस कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल व एच.एच.सी. शामिल है। जारी आदेशों के तहत विभाग ने हैड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार को शिमला से स्टेट विजीलैंस, अशोक कुमार स्टेट विजीलैंस से फिफ्थ आई.आर.बी., कमलेश कुमारी शिमला से टी.टी.आर., संजीव कुमार शिमला से फोर्थ आई.आर.बी., रणजीत सिंह सिक्सथ आई.आर.बी. से सैकेंड आई.आर.बी. व योगेश्वरी शिमला से सी.आई.डी. ए.एस.आई. सुरेंद्र कुमार सैकेंड आई.आर.बी. से फस्र्ट आई.आर.बी. वनगढ़ व मोहन लाल को फस्र्ट आई.आर.बी. से सैकेंड आई.आर.बी. भेजा गया है।


अनिल कुमार स्टेट विजीलैंस से बद्दी ट्रांसफर
इसी तरह कांस्टेबल मोहिनी लाहौल-स्पीति से कुल्लू, अमिता शिमला से सोलन, मुनीष सैनी मंडी से सिक्सथ आई.आर.बी., सुदेष कुमार शिमला से सी.टी.एस., आशा देवी फिफ्थ से फोर्थ आई.आर.बी., अंकुर पटियाल फस्र्ट से सैकेंड आई.आर.बी., अतुल शर्मा कुल्लू से सी.आई.डी., अश्वनी कुमार फस्र्ट से सैकेंड आई.आर.बी., पविंद्र कुमार फॉर्थ से सैकेंड आई.आर.बी., नवीन कुमार सैकेंड से फॉर्थ आई.आर.बी., बलवंत सिंह शिमला से सी.आई.डी., कपिल देव फस्र्ट से सैकेंड आई.आर.बी., अनिल कुमार स्टेट विजीलैंस से बद्दी, संदेश कुमार सी.आई.डी. से हमीरपुर, संदीप श्याम शिमला से सी.आई.डी., प्रदीप सिंह फस्र्ट आई.आर.बी. से सी.आई.डी., लवली धीमान सैकेंड आई.आर.बी. से सी.आई.डी., उपदेश कुमार सी.आई.डी. से कांगड़ा, पवन व चौपाल कुमार थर्ड आई.आर.बी. से सी.आई.डी., कुलदीप प्रकाश लाहौल-स्पीति से सी.आई.डी., भारती सी.आई.डी. से मंडी और कोमल को फिफ्थ आई.आर.बी. से सैकेंड आई.आर.बी. भेजा गया है।  


बृज लाल को शिमला से सी.आई.डी. में भेजा
इसके साथ ही एच.एच.सी. अनिल कुमार सोलन से सी.आई.डी., वीरेंद्र कुमार टी.टी.आर. से कांगड़ा, कुलदीप सिंह किन्नौर से सी.आई.डी., धन सिंह किन्नौर से सी.आई.डी., राजीव कुमार मंडी से कुल्लू, देवेंद्र कुमार फस्र्ट बटालियल जुन्गा से सी.आई.डी., अश्वनी कुमार पटियाल फस्र्ट आई.आर.बी. से सी.आई.डी., दलीप कुमार स्टेट विजीलैंस से फस्र्ट बटालियन जुन्गा, बृज लाल शिमला से सी.आई.डी., वीना कुमारी चम्बा से कांगड़ा, राकेश लाल सी.आई.डी. से लाहौल-स्पीति, रविंद्र सिंह सी.आई.डी. से सिरमौर, कुलदीप चंद सी.आई.डी. से मंडी, राजकुमार सी.आई.डी. से कांगड़ा व प्रदीप कुमार को सी.आई.डी. से सैकेेंड आई.आर.बी. भेजा गया है।


इनके भी हुए तबादले
इसी तरह ए.एस.आई. सुरेंद्र कुमार को सैकेंड आई.आर.बी. से फस्र्ट आई.आर.बी. और मोहन लाल को फस्र्ट आई.आर.बी. से सैकेंड आई.आर.बी. भेजा गया है। हैड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार को एस.पी. कार्यालय लाहौल-स्पीति से एस.पी. कार्यालय कांगड़ा और रमेश कुमार को एस.पी. कार्यालय कांगड़ा  से एस.पी. कार्यालय लाहौल-स्पीति भेजा गया है।


इनके हुए तबादले रद्द 
पुलिस विभाग ने स्टेट विजीलैंस से शिमला को अंडर ट्रांसफर चल रहे एच.एच.सी. नेक राम और सी.आई.डी. से शिमला को अंडर ट्रांसफर चल रहे एच.एच.सी. भगत राम के तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। 

Vijay