State CID में बड़ा फेरबदल, 45 इंस्पैक्टर, सब इंस्पैक्टर, ASI, हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल बदले

Sunday, May 06, 2018 - 11:49 PM (IST)

शिमला: स्टेट सी.आई.डी. में बड़ा आंतरिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत 45 कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें 22 कर्मचारी ऐसे हैं, जो सी.आई.डी. हैडक्वार्टर से बदले गए हैं। तबादला सूची में इंस्पैक्टर, सब इंस्पैक्टर, ए.एस.आई., हैड कांस्टेबल, एच.एच.सी. व कांस्टेबल शामिल हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने इंस्पैक्टर संतोष कुमार को सी.आई.डी. मुख्यालय से इंचार्ज सी.आई.डी. यूनिट नाहन व यशवंत सिंह को सी.आई.डी. मुख्यालय से सी.आई.डी. क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इसी तरह सब-इंस्पैक्टर विनोद कुमार को सी.आई.डी. मुख्यालय से मैकलोडग़ज, विनोद कुमार को सी.आई.डी. मुख्यालय से सब यूनिट अम्ब, जय गोपाल को सी.आई.डी. मुख्यालय से स्पैशल ब्रांच, मनजीत सिंह को सुरक्षा शाखा से सी.आई.डी. यूनिट शिमला और गोपाल दास को सी.आई.डी. क्राइम ब्रांच से सी.आई.डी. सब यूनिट रामपुर भेजा गया है।


हैड कांस्टेबल संजय कुमार को सी.आई.डी. मुख्यालय से सुरक्षा शाखा, अनिल कुमार को सी.आई.डी. मुख्यालय से एस.एन.सी.सी. एंड एफ.यू कुल्लू, योगेश्वरी को सी.आई.डी. मुख्यालय से सी.आई.डी. क्राइम ब्रांच, सुभाष चंद को सी.आई.डी. मुख्यालय से सुरक्षा ब्रांच, निशांत कुमार को सी.आई.डी यूनिट धर्मशाला से सी.आई.डी. सब यूनिट ज्वाली, तारा चंद को सी.आई.डी. सब यूनिट थुनाग से सी.आई.डी. मुख्यालय, अमित कुमार को सी.आई.डी. क्राइम ब्रांच से सी.आई.डी. सब यूनिट घुमारवीं, मुश्ताक मोहम्मद को सी.आई.डी. यूनिट ऊना से सी.आई.डी. सब यूनिट अम्ब, जगदीप सिंह को सी.आई.डी. सब यूनिट राजगढ़ से सी.आई.डी. सब यूनिट काला अंब, कपिल कुमार को विशेष शाखा सी.आई.डी. मुख्यालय से सी.आई.डी. यूनिट कुल्लू तथा ओम कृष्ण को कंट्रोल रूम सी.आई.डी. मुख्यालय से स्टोर सैक्शन सी.आई.डी. मुख्यालय भेजा गया है। सत्ता परिवर्तन के बाद सी.आई.डी. में भी भारी फेरबदल होता है।


ये ए.एस.आई. बदले
इसी तरह ए.एस.आई दीपक कुमार को सी.आई.डी. सब यूनिट ज्वाली से सी.आई.डी. यूनिट धर्मशाला लगाया है। ए.एस.आई. तुलसी राम को सी.आई.डी. मुख्यालय से सुरक्षा ब्रांच, कुलदीप सिंह को सी.आई.डी. मुख्यालय से सी.आई.डी. यूनिट कुल्लू, प्रकाश चंद को सी.आई.डी. मुख्यालय से सुरक्षा शाखा तथा रत्न सिंह  को सी.आई.डी. क्राइम ब्रांच से सी.आई.डी. सब यूनिट नूरपुर लगाया है।


कांस्टेबलों की सूची में ये शामिल
कांस्टेबल रोहित कुमार को बी.एस.एल. सुरक्षा सुंदरनगर से सी.आई.डी. सब यूनिट बरमाणा तैनात किया है। इसी तरह राज कृष्ण को सी.आई.डी. मुख्यालय से से सी.आई.डी. यूनिट कुल्लू, अरुणा कुमारी सी.आई.डी. मुख्यालय से एस.एन.सी.सी. एंड एफ.यू. कांगड़ा, धनी राम बी.एस.एल. सुंदरनगर से सी.आई.डी यूनिट मंडी और जोगिंद्र सिंह को डायरी एंड डिस्पैच से लेखा शाखा भेजा गया है।


इन एच.एच.सी. की हुई ट्रांसफर
इसी तरह एच.एच.सी. देवेंद्र का तबादला सी.आई.डी. मुख्यालय से सी.आई.डी. क्राइम ब्रांच, जोगिंद्र सिंह को सी.आई.डी. मुख्यालय से क्राइम ब्रांच, बृज लाल को सी.आई.डी. मुख्यालय से सी.आई.डी. यूनिट शिमला, खेम सिंह को सी.आई.डी. मुख्यालय से बी.एस.एल सिक्योरिटी सुंदरनगर, हरदेव सिंह को सी.आई.डी. मुख्यालय से सी.आई.डी. सब यूनिट थुनाग, देवेंद्र कुमार को सी.आई.डी. मुख्यालय से सुरक्षा शाखा, अनिल कुमार को सी.आई.डी. मुख्यालय से सी.आई.डी. यूनिट सोलन, राकेश मोहन को सी.आई.डी. सब यूनिट अम्ब से सी.आई.डी. यूनिट ऊना, सांलिग राम को सी.आई.डी. यूनिट मंडी से बी.एस.एल. सुंदरनगर, रमेश कुमार को सी.आई.डी यूनिट नूरपुर से सी.आई.डी. यूनिट चम्बा, निर्मला  देवी को सी.आई.डी. यूनिट शिमला से सुरक्षा शाखा, कमलेश कुमारी को सी.आई.डी. यूनिट शिमला से सी.आई.डी. क्राइम ब्राच, हीरा सिंह को सी.आई.डी. सब यूनिट झाखड़ी से सी.आई.डी. सब यूनिट कुमारसैन, राजेश कुमार को सी.आई.डी. सब यूनिट ठियोग से जुब्बल, ज्ञानचंद को सुरक्षा शाखा से सी.आई.डी. यूनिट शिमला तथा  गोपाल चंद का तबादला सुरक्षा शाखा से सी.आई.डी. यूनिट शिमला किया गया है।

Vijay