Big Breaking : अब कांगड़ा में मिले चार कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में एक ही दिन में 14 मामले

Monday, May 25, 2020 - 05:00 PM (IST)

धर्मशाला : चंबा, शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा में सुबह कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने के बाद शाम होते होते एक बार फिर कांगड़ा में मरीजों की संख्या बढ़ी है। कांगड़ा जिला में महाराष्ट्र से लौटे चार लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दौलतपुर का 36 वर्षीय युवक, जयसिंहपुर निवासी का 64 और 70 वर्षीय व्यक्ति तथा 42 वर्षीय निवासी पुड़वा पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी महाराष्ट्र से लौटे हैं और परौर संस्थागत क्वारंटाइन में थे। इसमें 64 और 70 वर्षीय व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला और अन्य दो को डाढ़ कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।

इन चार मामलों के साथ कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 57 हो गया है। साथ ही 39 एक्टिव केस हो गए हैं। अभी तक 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 217 हो गया है। एक्टिव केस 146 हो गए हैं। 67 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। चार की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज एक दिन में 14 मामले आ चुके हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 6, चंबा में चार, शिमला में तीन और हमीरपुर में एक मामला सामने आया है।
 

Edited By

prashant sharma