CM के दौरे से BJP को बड़ा झटका, अनुराग के करीबी कांग्रेस में शामिल

Sunday, Aug 06, 2017 - 07:09 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा): मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुटलैहड़ दौरे के दौरान भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के तेजतर्रार नेता व बी.डी.सी. बंगाणा के उपाध्यक्ष देवेंद्र भुट्टो अपने 14 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।  देवेंद्र भुट्टो की गिनती भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर और सांसद अनुराग ठाकुर के खास लोगों में होती थी। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने हार पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें पुष्पमाला पहनाई और बाद में भुट्टो ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह व कांग्रेस की नीतियों को देखकर कांग्रेस ज्वाइन की है। कांग्रेस जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी वो उसके साथ कंघे से कंधा मिलाकर चलेंगे।



मुख्यमंत्री ने कांग्रेसियों को पिलाई एकजुटता की घुट्टी
बता दें कि कुटलैहड़ विधानसभा हलके में जीत का मुंह देखे कांग्रेस को कई साल गुजर गए हैं। लगातार हार का कारण मुख्यमंत्री भी भलिभांति जानते हंै। कुटलैहड़ में बढ़ती टिकटार्थियों की तादाद इसका मुख्य कारण है। इसलिए मुख्यमंत्री ने कांग्रेसियों को एकजुटता की घुट्टी पिलाई और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेशक कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी का विधायक नहीं जीता लेकिन उनकी सरकार ने कुटलैहड़ के विकास में कभी कमी नहीं आने दी।