जयराम सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 102 अधिकारियों का तबादला

Wednesday, Jan 17, 2018 - 12:16 AM (IST)

शिमला: राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 102 अधिकारियों को इधर-उधर किया है। इसके तहत  45 एस.डी.एम. और 5 ए.डी.सी. बदले है तथा 2 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। सरकार ने बिना पद के चल रहे 5 अधिकारियों को तैनाती दी है तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करके लौटे 4 एच.ए.एस. को भी तैनाती दी है। इस तरह प्रदेश सरकार ने निचले स्तर पर अफसरशाही को ताश के पत्तों की तरह फैंटा है। प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व मेें बनी सरकार का अब तक का यह सबसे बड़ा प्रशासनिक फे रबदल है। 

10 आई.ए.एस. तबदील, एक को अतिरिक्त जिम्मा 
प्रदेश सरकार ने 10 आई.ए.एस. को तबदील किया है व एक को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। इसमें कदम संदीप बंसत को निदेशक बाल व महिला विकास से एम.डी. व सी.ई.ओ. धर्मशाला स्मार्ट सिटी लगाया है। निदेशक पब्लिक फाइनांस एंड पब्लिक इंटर प्राइजिज हंसराज चौहान को निदेशक बाल एवं महिला विकास का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। एस.डी.एम. देवा श्वेता बानिक को ए.डी.सी. शिमला, एस.डी.एम. चच्योट राघव शर्मा को ए.डी.सी. मंडी, एस.डी.एम. नाहन कृतिका कुल्हारी को ए.डी.सी. चम्बा, एस.डी.एम. मनाली हेमराज बैरवा को ए.डी.सी. ऊना, एडीशनल कंट्रोलर ऑफ स्टोर इंडस्ट्री आदित्य नेगी को ए.डी.सी. सिरमौर, एस.डी.एम. नालागढ़ आशुतोष गर्ग को एस.डी.एम. सोलन, एस.डी.एम. बंजार अपूर्व को एस.डी.एम. अम्ब, एस.डी.एम. मंडी मुकेश को एस.डी.एम. ठियोग तथा एस.डी.एम. कंडाघाट प्रियंका वर्मा को एस.डी.एम. बिलासपुर लगाया है। 

91 एच.ए.एस. अधिकारी किए इधर-उधर 
इसके अलावा सरकार ने 91 एच.ए.एस. अधिकारियों को इधर-उधर किया है। इसमें निदेशक तकनीकी शिक्षा राजेश्वर गोयल को निदेशक टी.सी.पी.,एस.डी.सी. कुल्लू राकेश शर्मा को विशेष सचिव गृह एवं सतर्कता लगाया है। विशेष सचिव एस.ए.डी. व जे.ए.डी. डा. अश्वनी शर्मा को कार्यकारी निदेशक एच.आर.टी.सी. एडीशनल डायरैक्टर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले यशपाल शर्मा को कंट्रोलर प्रिटिंग एंड स्टेशनरी एच.पी. प्रैस, ए.डी.सी. नाहन हरबंस सिंह को अतिरिक्त आबकारी एवं काराधान आयुक्त साऊथ जोन, रजिस्ट्रार एच.पी. ट्रिब्यूनल रीमा कश्यप को एम.डी. हिमफैड, ए.सी. टू डी.सी. शुभकर्ण सिंह को निदेशक तकनीकी शिक्षा कार्यकारी निदेशक सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन, सुमित किम्टा को एडीशनल डायरैक्टर हैल्थ एंड फैमिली वैल्फेयर, एडीशनल कमिशनर एम.सी. धर्मशाला विजय कुमार को बंदोबस्त अधिकारी चमेरा प्रोजैक्ट, सचिव चुनाव आयोग सुनिल शर्मा को अतिरिक्त सचिव एस.ए.डी. व जी.ए.डी. लगाया है। एडीशनल रजिस्ट्रार को-आप्रेटिव सोसायटी राजेंद्र सिंह राठौर को एम.डी. मिल्कफैड का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। ए.डी.एम. चम्बा बलबीर ठाकुर को एडीशनल रजिस्ट्रार को-आप्रेटिव सोसायटी धर्मशाला, स्टेट प्रोजैक्ट डायरैक्टर एस.एस.ए. घनश्याम चंद को रजिस्टार ट्रिब्यूनल, सचिव पूर्व सैनिक निगम प्रभातचंद को आर.टी.ओ. हमीरपुर, एडीशनल डायरैक्टर हैल्थ एंड फैमिली वैल्फेयर तनुजा जोशी को कार्यकारी निदेशक सिविल सप्लाई निगम, ए.डी.एम. ऊना सुखदेव सिंह को अतिरिक्त निदेशक पंचायती राज, संयुक्त सचिव राजस्व आशीष कौहली को स्टेट प्रोजैक्ट डायरैक्टर एस.एस.ए., संयुक्त सचिव शहरी विकास विरेंद्र शर्मा को एडीशनल डायरैक्टर शहरी विकास, सहायक बंदोबस्त अधिकारी अक्षय सूद को ए.डी.एम. कुल्लू, एस.डी.एम. धर्मशाला स्वर्ण कुमार को एस.डी.एम. सरकाघाट, आर.टी.ओ. शिमला प्रशांत देस्टा को एस.डी.एम. नालागढ़, आर.टी.ओ. हमीरपुर डा. विक्रम महाजन को रजिस्ट्रार तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, एस.डी.एम. जंजैहली अश्वनी कुमार को एस.डी.एम. बल्ह, कंट्रोलर एच.पी. प्रैस का जिम्मा देख रहे के.के. शर्मा को एडीशनल डायरैक्टर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, आर.टी.ओ. कुल्लू संदीप सूद को ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा लगाया है।

एस.डी.एम. सलूनी शिव कृष्ण को एस.डी.एम. शाहपुर, एडीशनल रजिस्ट्रार को-आप्रेटिव सोसायटी धर्मशाला राजकृष्ण को ए.सी. टू डी.सी. मंडी, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा पंकज शर्मा को एस.डी.एम. पालमपुर, एस.डी.एम. चम्बा राहुल चौहान को एस.डी.एम. सुंदरनगर, संयुक्त आयुक्त एम.सी. शिमला प्रशांत सरकैक को संयुक्त आबकारी एवं काराधान आयुक्त, एस.डी.एम. नादौन अमित मेहरा को एस.डी.एम. जोगिंद्रनगर, संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास जी.सी. नेगी को संयुक्त सचिव शहरी विकास एस.डी.एम. ज्वाली, विनय मोदी को ए.सी. टू डी.सी. ऊना, एस.डी.एम. सोलन एकता कापटा को सचिव सूचना आयोग, एस.डी.एम. जोगिन्द्रनगर दिप्ती मंढोत्रा को एस.डी.एम. चम्बा, ए.सी. टू डी.सी. शिमला सोनिया ठाकुर को संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा जी.एम. बीवरेज कार्पाेरेशन बच्चन सिंह को एस.डी.एम. भटियात, एस.डी.एम. जयसिंहपुर, कृष्ण चंद को आर.टी.ओ. मंडी, ए.सी. टू डी.सी. ऊना संजीव कुमार को एस.डी.एम. बंगाणा, ए.सी. टू डी.सी. चम्बा संजय धीमान को आर.टी.ओ. धर्मशाला, एस.डी.एम. ठियोग ताशी संडुप को सचिव चुनाव आयोग, एस.डी.एम. हरोली दिलेराम को एस.डी.एम. नौदान, एस.डी.एम. देहरा मलोक सिंह को सहायक बंदोबस्त अधिकारी धर्मशाला, एस.डी.एम. सरकाघाट सुरेश चंद को आर.टी.ओ. कुल्लू, संयुक्त सचिव पंचायती राज सुरेंद्र मोहन को रजिस्ट्रार उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग, एस.डी.एम. चुवाड़ी अश्वनी सूद को एस.डी.एम. जयसिंहपुर, एस.डी.एम. पालमपुर बलवान चंद को एस.डी.एम. श्रीनयनादेवी जी, रजिस्ट्रार तकनीकी विश्वविद्यालय मदन कुमार को एस.डी.एम. मंडी, एस.डी.एम. बिलासपुर हरीश गज्जू को सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड, रजिस्ट्रार उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग एम.आर. भारद्वाज को एस.डी.एम. बंजार, एस.डी.एम. बड़सर दनबीर ठाकुर को एस.डी.एम. देहरा, ए.सी. प्रोटोकॉल परवाणु शिल्पी बेकटा को ए.सी. टू डी.सी. सोलन, एस.डी.एम. शाहपुर जगन ठाकुर को जिला पर्यटन विकास अधिकारी धर्मशाला, एस.डी.एम. अम्ब सुरजीत सिंह को एस.डी.एम. धर्मपुर, एस.डी.एम. बैजनाथ मुरारी लाल को एस.डी.एम. डल्हौजी, उपसचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता छवि नांटा को एस.डी.एम. अर्की, एस.डी.एम. अर्की ईशा को ए.सी. टू डी.सी. शिमला लगाया है।

सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की विकास शुकला को एस.डी.एम. बैजनाथ, ए.सी. टू डी.सी. सोलन बाबुराम शर्मा को एस.डी.एम. रोहडृू, एस.डी.एम. निचार सुरेंद्र मोहन को एस.डी.एम. जंजैहली, एस.डी.एम. डोडरा क्वार नरेंद्र कुमार को एस.डी.एम. राजगढ़, एस.डी.एम. सुजानपुर विजय कुमार को ए.सी. टू डी.सी. हमीरपुर, सचिव राज्य चुनाव आयोग नीरज कुमारी चंदला को एस.डी.एम. शिमला शहरी, एस.डी.एम. मंडी पूजा चौहान को जिला पर्यटन अधिकारी मंडी, एस.डी.एम. राजगढ़ सूरीदास नेगी को एस.डी.एम. डोडरा क्वार, एस.डी.एम. स्वारघाट चेत सिंह को एस.डी.एम. कांगड़ा, जिला पर्यटन अधिकारी मंडी स्मृतिका को प्रोजैक्ट डायरैक्टर आई.टी.डी.पी. केलांग, ए.सी. टू डी.सी. मंडी अमर नेगी को एस.डी.एम. केलांग, एस.डी.एम. कांगड़ा धर्मेश कुमार को एस.डी.एम. धर्मशाला, एस.डी.एम. रोहड़ू घनश्याम दास को एस.डी.एम. निचार, एस.डी.एम. डलहौजी गौरव चौधरी को एस.डी.एम. हरोली, ए.सी. टू डी.सी. हमीरपुर विरेंद्र शर्मा को एस.डी.एम. सुजानपुर, एस.डी.एम. बंगाणा संजीव धीमान को एस.डी.एम. कंडाघाट, एस.डी.एम. बल्ह विशाल शर्मा को एस.डी.एम. बड़सर, एस.डी.एम. केलांग के.एस. राणा को एस.डी.एम. चच्योट, एस.डी.एम. काजा अरुण कुमार को एस.डी.एम. ज्वाली, आर.टी.ओ. मंडी रमन को एस.डी.एम. मनाली, आर.टी.ओ. धर्मशाला अनिल भारद्वाज को एस.डी.एम. सलूणी, प्रोजैक्ट डायरैक्टर आई.टी.डी.पी. केलांग गौरव महाजन को एस.डी.एम. इंदौरा, एस.डी.एम. संगडाह जीवन नेगी को एस.डी.एम. काजा, एस.डी.एम. धीरा विवेक शर्मा को एस.डी.एम. नाहन लगाया है। बिना पोस्टिंग के चल रहे संजीव कुमार को एस.डी.एम. धीरा, मोहन सिंह को एस.डी.एम. संगडाह, अनिल कुमार शर्मा को उपसचिव मुख्यमंत्री, नरेश को सहायक आयुक्त धर्मशाला एम.सी., सुरेंद्र पाल को सहायक आयुक्त प्रोटोकॉल सोलन व कविता ठाकुर को सहायक आयुक्त लीव रिजर्व टू डी.सी. बिलासपुर लगाया है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मनमोहन सिंह को बी.डी.ओ. घुमारवीं, मनीष कुमार को बी.डी.ओ. सुजानपुर, पुनम को सहायक आयुक्त कम बी.डी.ओ. नारकंडा व एच.ए. सिंह को बी.डी.ओ. सुलह लगाया है।