शांता कुमार के घर का घेराव करने पर बिफरा भाजयुमो

Saturday, Jun 30, 2018 - 11:59 AM (IST)

शिमला : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार के घर का घेराव करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मोर्चा ने कहा कि जिस नेता का पूरा देश और प्रदेश सम्मान करता है, उसके निजी आवास का घेराव करना ओछी मानसिकता का प्रतीक है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान व मीडिया प्रभारी विरेंद्र शर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारियों रजत ठाकुर, अरुण फालटा, शीतल व्यास, विषय ठाकुर, कमलकांत, महेश सिपहिया, सुरजीत सिंह, विशाल नेहरिया, टेक चंद, ज्योति कपूर, पवन कपूर, राकेश कालिया, विजय गुप्ता, सीमा ठाकुर, संदीप पनियाल, पंकज शर्मा, पाल वर्मा, जगजीत राजा, विकास शर्मा, सौरव धीमान और मोर्चा के जिलाध्यक्षों ने यहां जारी संयुक्त बयान में कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से बौखलाकर युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ता ऐसा कर रहे हैं।

kirti