भू-स्खलन की चपेट में आया मकान क्षतिग्रस्त

Monday, Feb 18, 2019 - 05:40 PM (IST)

भरमौर (उत्तम): भू-स्खलन से भरमौर उपमंडल में 2 मकान नष्ट हो गए हैं। उपमंडल के लाहल नामक स्थान पर प्यार सिंह पुत्र भगत राम का दोमंजिला मकान व एक निर्माणाधीन पक्का मकान भू-स्खलन की चपेट में आने से पूरी तरह से ढह गए हैं। प्यार सिंह इस समय जम्मू-कश्मीर में आई.टी.बी.पी. में सब इंस्पैक्टर के पद पर तैनात है। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। प्यार सिंह की पत्नी भी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के कारण भरमौर से बाहर है।

लोगों ने घटना की जानकारी भरमौर प्रशासन को दे दी है। ए.डी.एम. भरमौर पृथीपाल सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम नुक्सान का आकलन करने के लिए भेज दी गई है जिसके बाद पीड़ित परिवार को सहायता राशि जारी कर दी जाएगी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भवन के पीछे वाले हिस्से में भारी भू-स्खलन के कारण घर को क्षति पहुंची है जिससे प्यार सिंह को करीब 50 लाख रुपए का नुक्सान हुआ बताया जा रहा है।

 

Kuldeep