पुलिस ने छापा मार घर से बरामद की 3.700 KG भुक्की, एक गिरफ्तार

Tuesday, Sep 24, 2019 - 09:41 PM (IST)

डमटाल (कालिया/सिमरन): डमटाल पुलिस ने डमटाल के पास गुप्त सूचना के आधार पर एक घर पर छापा मारकर 3 किलो 700 ग्राम भुक्की बरामद की है। इस संदर्भ में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। डमटाल पुलिस थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया व एएसआई शेर सिंह ने पुलिस टीम सहित मंगलवार सुबह डमटाल में वार्ड-9 में शशिपाल पुत्र गुरदयाल सिंह के घर में दबिश दी। इस दौरान तलाशी लेने पर पुलिस ने 3 किलो 700 ग्राम भुक्की बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने पकड़ी गई नशे की खेप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर डमटाल पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि उक्त व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त है, जिस पर पुलिस ने पैनी नजर रखे हुए थी। मंगलवार को नशे की खेप की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को नशे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Vijay