दुष्कर्म का आरोपी भेजा 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 09:39 PM (IST)

भोरंज, (रवि): मानसिक रूप से बीमार एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 72 वर्षीय भोला राम गांव जाड़-दशमल को पुलिस ने हिरासत में लिया है और न्यायालय ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। उल्लेखनीय है कि मानसिक रूप से परेशान एक विधवा महिला ने हमीरपुर महिला थाना में दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत पर चिकित्सकों की टीम ने महिला की मैडीकल जांच करके गर्भवती होने की पुष्टि की है। महिला के पेट में 6 माह का गर्भ भी पल रहा है। इसके लिए महिला ने भोला राम का नाम पुलिस के पास नामजद करवाया। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी भोला राम को शनिवार रात को गिरफ्तार किया और रविवार को कोर्ट में पेश किया।

महिला की आयु करीब 40 वर्ष

 न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। महिला और आरोपी के घर का नाममात्र ही फासला है। उल्लेखनीय है कि विधवा महिला की आयु करीब 40 वर्ष है। महिला के पति की 8 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला का 1 लड़का व 2 लड़कियां हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News