हिमांशु मिश्रा बने राष्ट्रीय कोर्फबाल संघ के अध्यक्ष

Monday, Sep 14, 2020 - 09:51 PM (IST)

भोरंज (रवि): अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के अध्यक्ष हिमांशु नाथ मिश्रा, बी.आर. सुमन को उपाध्यक्ष व हरियाणा के अशोक कुमार को सचिव बनाया गया है। हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में हुई अखिल भारतीय कोर्फबाल फैडरेशन की बैठक में वर्ष 2020-24 के लिए चुनाव का आयोजन किया गया। यह चुनाव सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीकांत कुमार नड्डा कोर्फबाल फैडरेशन ऑफ  इंडिया की ओर से चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। इसमें हिमांशु नाथ मिश्रा को कोर्फबाल फैडरेशन ऑफ  इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह कृष्ण कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीके पाण्डेय, बीआर सुमन, इंद्र प्रकाश टिकीबाल, लाल जिरमावा छांगटा को उपाध्यक्ष, सुमेर रूप सिंह को महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि अबिन थॉमस वी. को महासचिव चुना गया। इसी तरह अशोक कुमार, के. सरवानन को सचिव, पीके पोडार को कोषाध्यक्ष, सुमन कुमार नायक, एलबी लक्ष्मीकांत राठौर, आनंद प्रकाश पाण्डेय, रविंद्रा कुमार व निधि शेखावत को महिला विंग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में हेमनाथ कुमार, के. स्वामी नाथन, अमित कुमार, प्रदीप कुमार तोपाल, युमनम महेंद्रा कपूर, चेतन, किशोर नामदारया बागडेय, सुदीप मानवेकर को चुना गया। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु नाथ मिश्रा ने कहा कि खिलाडिय़ों की सुविधा व कोर्फबाल खेल को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की जाएगी। उन्होंने कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में देर हुई है, लेकिन जल्द ही संघ के खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। उन्होंने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि साथ मिलकर कोर्फबाल खेल को ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त उपाध्यक्ष बी.आर. सुमन ने दी।

Kuldeep