भोरंज में फिर बरामद किया कार से चिट्टा, चालक गिरफ्तार

Sunday, Mar 10, 2019 - 06:41 PM (IST)

भोरंज: भोरंज पुलिस ने कार के गेयर बॉक्स से 2.87 ग्राम चिट्टे सहित चालक को गिरफ्तार करके छानबीन शुरू कर दी है। भोरंज के महल से भोटा वाया अग्घार सड़क पर भोरंज पुलिस ने कार (नं. सी.एच. 01ए.एम.-0724) के गेयर बॉक्स में 2.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इसमें कार चला रहे चालक राजीव कुमार पुत्र कुलदीप चंद गांव चुझाण डाकघर धनवीं, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर को गिरफ्तार किया गया है तथा कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. परमजीत सिंह, आरक्षी अजीत कुमार व मनोज कुमार ने गाड़ी के निरीक्षण के दौरान चिट्टे को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि उक्त गाड़ी राजीव कुमार के बहनोई की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस लगातार चिट्टे को पकडऩे में हर रोज कामयाबी हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही चिट्टे के सरगना तक पहुंचने में कामयाबी हासिल करेगी।

Kuldeep