कुल्लू में भीमसेन को दूसरी बार भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान, मंडल अध्यक्ष के चुनाव पर विवाद

Sunday, Dec 01, 2019 - 06:42 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): प्रदेश में भाजपा संगठनात्मक दृष्टि से सभी जिलों में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके तहत कुल्लू जिला में भी संगठनात्मक दृष्टि से भीमसेन शर्मा को दूसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा जिलाध्यक्ष कुल्लू की कमान सौंप गई है। चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सांसद मंडी रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह,विधायक आनी किशोरी लाल सागर, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी ,पूर्व सांसद एवं विधायक महेश्वर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी मंडल पदाधिकारियों ने जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन के नाम का समर्थन किया, जिसके बाद कुल्लू चुनाव प्रभारी दिलीप ठाकुर ने कुल्लू जिला अध्यक्ष भीमसेन के नाम की घोषण की।

पैनल से बाहर जाकर चुना कुल्लू मंडल अध्यक्ष

वहीं कुल्लू मंडल के अध्यक्ष पद पर किशन ठाकुर को काबिज करने पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा को विरोध झेलना पड़ा। पदाधिकारियों ने विरोध में कहा कि जब कुल्लू मंडल से 4 नामों पर चर्चा के बाद प्रदेश हाईकमान को भेजे थे तो फिर कैसे पैनल के बाहर जाकर किशन ठाकुर को मंडल अध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद मंडी रामस्वरूप शर्मा के साथ पदाधिकारियों की गहमागहमी भी हुई, जिसके चलते घंटों बंद कमरे में मंथन चलता रहा।

कुल्लू मंडल से हाईकमान को भेजे थे ये 4 नाम

बता दें कि कुल्लू मंडल के अध्यक्ष के लिए कुल्लू से 4 नामों का चयन हुआ था, जिसमें अमित सूद, कुलदीप नैयर, वीर सिंह व सुशील के नाम हाईकमान को भेजे गए थे। इसके बाद कुल्लू मंडल से पैनल से बाहर किशन ठाकुर को मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

 

Vijay