नगाल पंचायत में भवानी पठानिया ने किया जनसंपर्क, जनता ने किया स्वागत
punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 06:56 PM (IST)

फतेहपुर : हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा में 2 महीने के भीतर उपचुनाव होने जा रहे हैं। किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की ही है, लेकिन कुछ नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए जनसंपर्क करना शुरू कर दिया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस ने भवानी पठानिया का नाम टिकट के लिए हाईकमान को भेज दिया गया है। इसी के चलते भवानी पठानिया जनता से रूबरू हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने शनिवार नगाल पंचायत में जनसंपर्क किया। स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी पठानिया का नगाल पंचायत के लोगों ने जोर शोर से भव्य स्वागत किया। भवानी ने लोगों से राजनीतिक क्षेत्र में आने का कारण बताया और कहा कि आगामी उपचुनाव में कांग्रेस को वैसा ही सहयोग दें जैसे पिछले 45 सालों से दे रहे हैं। उन्होंने कहा, राजनीतिक क्षेत्र में आने का पहले कभी विचार नहीं आया लेकिन जनता ने जो प्यार दिखाया और पार्टी से जो समर्थन मिला उसी वजह से आज आपके बीच आया हूं। अगर जनता मुझे आशीर्वाद देती है तो जो समस्यायें होंगी उनका हल किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष कैप्टन जीत शर्मा और पूर्व बीडीसी मेंबर अजय कुमार उपस्थित रहे।