फतेहपुर में कोरोना के मामले आने के चलते भरोबड़ मार्किट 3 दिन के लिए बंद

Friday, Sep 04, 2020 - 05:58 PM (IST)

फतेहपुर (अजय): उपमंडल फतेहपुर में कारोना के चलते भरोबड़ मार्किट को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया। बीएमओ फतेहपुर डा. आर के मेहता ने बताया कि फतेहपुर से 2 सितम्बर को 52 सैंपल लिए गए थे, जिसमें 7 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें  5 मजदूर हैं जोकि पश्चिम बंगाल से आए थे और उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया था। वहीं लरहूं गांव में 37 के सैंपल लिए गए थे उनमें एक ही परिवार के 7 सदस्यों को मिलाकर कुल 8 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस सभी लोगों को डीसीसीसी फतेहपुर जोकि पौंग डैम पर बनाया गया है में भेज दिया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और तुरंत भरोबड़ मार्किट को अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है।

Jinesh Kumar