गर्ग ने शहीद के परिवार को दी 5 लाख की राशि

Saturday, Feb 19, 2022 - 07:17 PM (IST)

भराड़ी (राकेश): मुख्यमंत्री सैनिक वैल्फेयर फं ड से शहीद अंकेश भारद्वाज के परिवार को आई 5 लाख रुपए की राहत राशि को शनिवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उनके घर जाकर परिवार को सौंपा। बता दें गांव सेऊ का अंकेश भारद्वाज अरुणाचल प्रदेश में गत 6 फ रवरी को बर्फ ीले तूफ ान की चपेट में आने से शहीद हो गया था। 13 फ रवरी को शहीद की पार्थिव देह उनके घर सेऊ पहुंची थी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इस मौके पर एस.डी.एम. घुमारवीं राजीव ठाकुर, अधीक्षक निक्का राम धीमान, हल्का पटवारी अधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Content Writer

Kuldeep