दर्दनाक हादसा : रावी में गिरी गाड़ी, 2 की मौत

Monday, Sep 11, 2017 - 07:44 PM (IST)

भरमौर : खड़ामुख-होली मार्ग पर सिंयूर पुल के समीप एक पिकअप के रावी नदी में गिर जाने से इसमें सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप जसूर से होली जूतों की सप्लाई लेकर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शिायों के अनुसार पिकअप जैसे ही सिंयूर पुल के समीप पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरी जिससे इसमें सवार चालक व उसके साथ एक अन्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान वाहन चालक दलवीर सिंह (34) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी कंडी नूरपुर तथा विजय कुमार पुत्र पुरुषोत्तम निवासी डमुआल गनोह नूरपुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना होली पुलिस को दी। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रस्से के सहारे शवों को बड़ी मुश्किल से सड़क किनारे पहुंचाया गया। शवों को पोस्टमार्टम हेतु होली ले जाया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।