जल विद्युत कम्पनी में वैल्डर को मिली दर्दनाक मौत, जानिए कैसे?

Monday, Sep 18, 2017 - 06:41 PM (IST)

भरमौर : भरमौर में निर्माणाधीन एक जलविद्युत कम्पनी में कार्यरत एक युवक की मौत हो गई। उपमंडल की क्वारसी पंचायत केहीङ्क्षलग गांव के समीप वैल्ंिडग का कार्य करते समय एक कर्मचारी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना के चलते उक्त व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। उसे गंभीर हालत में सी.एच.सी. होली ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड के अनुसार सुगाड गुरिया पुत्र मनसुख गुरिया (27) निवासी गांव डोएगेर रंगरुडी सरनाटोली डोएगेर खतगा खूंटी रनिया झारखंड के रूप में हुई है। मृतक के साथ उसके भाई भी कार्य कर रहे थे, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।