Bilaspur: तलवाड़ा में डूबे व्यक्ति का शव बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 09:30 PM (IST)

भराड़ी (राकेश): भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तलवाड़ा में मंगलवार शाम सीर खड्ड में डूबे व्यक्ति का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार धर्म पाल (71) पुत्र कांसी राम, निवासी गांव बणी भपरालिया, डाकघर भपराल, खड्ड पार कर रहा था। उसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और मृतक तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ भराड़ी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने लापता व्यक्ति की तलाश शुरू की।

रात भर चले सर्च अभियान के बाद बुधवार सुबह घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड्ड में धर्म पाल का शव बरामद हुआ। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News