भारी बारिश के बाद उफान पर मैक्लोडगंज भागसूनाग झरना, नहीं देखा होगा ऐसा नजारा (Video)

Thursday, Jul 18, 2019 - 04:28 PM (IST)

मैक्लॉडगंज: हिमाचल के मनोहारी पर्यटक स्थल धर्मशाला के मैक्लॉडगंज से करीब दो किलोमीटर ऊपर प्राचीन भागसूनाग झरना भारी बारिश के बाद उफान पर है।


आप इस वीडियो में कुदरत का नजारा देख सकते हैं। झरना पूरे उफान पर दिखाई दे रहा है। पानी रूकने का नाम तक नहीं ले रहा। जो लोग इस झरने को देखकर खासे आकर्षित होते थे अब उन्हें वीडियो देखकर हैरानी हो रही है।


बता दें कि हिमाचल में कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इस बारिश ने पूरे प्रदेश में तबाही मचा कर रख दी है। जगह-जगह भूस्खलन, मकानों को नुकसान हो रहा है। कई लोगों की मौत भी हुई है।

Ekta