जान हथेली पर रखकर बनैर खड्ड में नहाते बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु

Monday, Jul 23, 2018 - 04:12 PM (IST)

कांगड़ा : बरसात के इन दिनों में कब कहां बारिश हो जाए, इसका किसी को पता नहीं होता। किंतु इन दिनों कांगड़ा की बनेर खड्ड में अन्य राज्यों से देवी दर्शनों को आ रहे लोग बेखौफ होकर जान हथेली पर रखकर नहाने उतर जाते हैं। यहां प्रशासन ने पिछले कुछ वर्षों में डूबकर मरने वालों के नाम तथा तारीख के बोर्ड भी लगाए हुए हैं, किन्तु उनकी भी अनदेखी करते हुए वे खड्डों में नहाने तथा सैल्फी खींचने उतर जाते हैं। इस संबंध में व्यापार मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष पं. वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि यहां पुलिस के जवानों को तैनात किए जाए और उन लोगों को यहां नहाने से रोका जाए।

kirti