कड़ाके की ठंड के साथ दिसम्बर महीने की शुरूआत, जानिए ऊना में कितने डिग्री लुढ़का तापमान

Wednesday, Dec 01, 2021 - 05:28 PM (IST)

ऊना (अमित): दिसम्बर महीने की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। बुधवार को सूर्यदेव के दर्शन न होने के चलते ऊना जिले के लोगों को सर्दी से दो-दो हाथ करने पड़े। एकाएक बढ़ी सर्दी से अधिकतर लोग घरों में रहने को मजबूर रहे जबकि कुछेक लोग जो घरों से बाहर निकले थे वे सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। बता दें कि मौसम विभाग ने 4 दिसम्बर तक जिले में तापमान के खराब रहने की संभावना जताई है। इसके चलते इस दौरान बारिश भी होने की प्रबल संभावना है जबकि बारिश के बाद जिले में ठिठुरन और भी बढ़ने वाली है।

बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सैल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान भी 15 से 16 डिग्री सैल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि 4 दिसम्बर तक जिले में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है जबकि बारिश के बाद जिलाभर में सर्दी का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ेगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay