कांग्रेस की रैैली से पहले BJP प्रवक्ता ने कसा तंज, मोदी का मुकाबला कर पाना मुश्किल

Friday, Oct 06, 2017 - 11:38 AM (IST)

नाहन:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कांग्रेस रैली से पहले प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए एक मीडिया को बताया कि ये जो रैली है इसके तहत कांग्रेस पीएम की रैली का जवाब देने की बात कर रही है जो हास्यप्रद है। उनका कहना है कि कांग्रेस क्या जवाब देगी, जवाब तो कांग्रेस से प्रदेश की जनता मांग रही है।

सरकार ने प्रदेश को  किया शर्मसार  
इतना ही नहीं उन्होंने कहा मंडी जिले में अा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से जनता ही सवाल पूछेगी कि जिस तरह से वर्तमान हिमाचल कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को शर्मसार किया है।बिंदल ने कहा देवभूमी में  नशा,शराब और वन माफिया धडल्ले से चल रहा है इस पर सरकार को कोई चिंता नहीं है। वह आए दिन सीएम और मंत्री आपस में लड़ते रहते हैं। दरअसल, सत्तारूढ़ सरकार से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब कांग्रेस को जनता देने वाली है।