ब्राज़ील जाने से पहले दिल्ली में दौड़ेगा सिरमौर का धावक सुनील

Thursday, Jan 04, 2018 - 01:11 PM (IST)

सिरमौर (सतीश): जिद्द अगर पक्की हो तो कोई भी मंजिल आसान लगती है। ऐसा मानना है सिरमौर जिला के रेणुका क्षेत्र के धावक सुनील शर्मा का है। 6 और 7 जनवरी को दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडीयम में आयोजित होने जा रहे 24 घंटे की स्टेडीयम रन में पसीना बहाने के लिए अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील ने हिस्सा लेंगे। 1480 लंबी द ग्रेट इंडिया रन व 192 किलोमीटर की बेंगलुरु स्टेडियम रन के बाद अब सुनिल दिल्ली दौड़ के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। बताया जाता है कि यह दौड़ 6 जनवरी को शाम 6 बजे शुरू होकर 7 को खत्म होंगी। इस दौड़ में कई नामी धावक हिस्सा लेंगे। अल्ट्रा मेराथन धावक सुनील शर्मा ने कहा की उन्हें उम्मीद है की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रदेश व जिला का नाम रोशन करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सर्दियों के मौसम में स्टेडियम में दौड़ना काफी कठिन होता है।  


सुनील का अगला लक्ष्य फरवरी माह में ब्राज़ील में आयोजित हो रही दौड़ भी है। उन्होंने कहा कि ब्राज़ील दौड़ में हिस्सा लेकर वह देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उल्लेखनीय है कि धावक सुनील इससे पहले कई लम्बी दौड़ लगा चुके हैं। हाल ही में सुनील ने गरीब परिवारों से तालुक रखने वालों के लिए दौड़ लगाकर पैसा जुटाया था जिसके बाद उनका इलाज हो पाया। सुनील ने जल संरक्ष्ण को लेकर चंडीगढ़ से श्री रेणुका जी 127 किलोमीटर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' संदेश को लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली तक करीब 250 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाई थी। 'द ग्रेट इंडिया' रन में दिल्ली से मुंबई तक 1480 किलोमीटर दौड़ लगाने के बाद धावक सुनील खूब सुर्खियों में रहे थे।