नगर परिषद नाहन की 18वीं अध्यक्ष बनीं रेखा तोमर, शहर के विकास को बनाएंगी Master plan

Monday, Feb 25, 2019 - 02:48 PM (IST)

नाहन(सतीश): नाहन नगर पालिका की अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करने के बाद रेखा तोमर ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि वो अपने कार्यकाल में शहर के विकास के लिए भरसक प्रयास करेंगी। नगर पालिका के विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने सभी पार्षदों व शहर वासियों से सहयोग की अपील की है। बता दें कि करीब 2 माह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनीता शर्मा के इस्तीफा देने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।

वहीं जनवरी माह में रेखा तोमर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन गया था। अध्यक्ष चुने जाने के बाद आज सोमवार को एसडीएम विवेक शर्मा ने रेखा तोमर को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता समेत अन्य कई नेता व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए शहर के चौमुखी विकास की उम्मीद जताई है।

दरसअल जब नाहन नप में चुनाव हुए थे उस समय अध्यक्ष पद पर दो नामों पर सहमति बनी थी। उस समय दोनों को पार्टी के साथ में लेकर चलने के लिए उस समय के विधायक व मौजूदा समय में विस् अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने ढाई-ढाई वर्ष तक अध्यक्ष पद पर बैठने की सहमति जताई थी। जिसे उस समय के अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों ने मान भी लिया था। इसी के तहत अपना कार्यकाल पूरा करने वाली अनीता शर्मा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। रेखा तोमर नाहन नगर पालिका की 18वीं अध्यक्ष बन गई है देखना यह होगा कि शहर इनकी अगुवाई में कितना विकास कर पाता है।

kirti