कांगड़ा के एक Beauty Parlour की Shop में लगी आग, फैली सनसनी

Thursday, Apr 11, 2019 - 11:54 AM (IST)

कांगड़ा(सुरिंदर कालरा) : कांगड़ा जिले के जयंती बिहारक्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ब्यूटी पार्लर की शॉप में अचानक अज्ञात कारणों के कारण आग लग गई। जब इस बात का पता लोगों को लगा तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन दुकान के अंदर रखा सारा समान जलकर राख हो गया है। जमानाबाद रोड पर स्थित अशोक कुमार सन ऑफ रघुबीर सिंह निवासी ने बताया कि 30,000 का नुकसान हुआ है। स्थानीय पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही हे।
 

kirti