Hills Queen में सीजन की पहली बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें, सैलानियों ने ऐसे की मस्ती

Wednesday, Jan 24, 2018 - 10:53 AM (IST)

शिमला: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद पहाड़ों की रानी शिमला में सैलानियों के चेहरे पर रौनक लौट आई।


मंगलवार शाम को करीब 2 महीने बाद राजधानी की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी।


बर्फबारी होते ही रिज मैदान पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा।


बर्फबारी से जहां बागवान खुश हैं, वहीं शिमला घूमने आए सैलानी भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।


सैलानियों ने यहां खूब मस्ती की। 


शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में देर शाम तक करीब एक फीट बर्फबारी रिकॉर्ड दर्ज की गई। किसानों-बागवानों को इससे बड़ी राहत मिली है।



मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 घंटों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।


विभाग ने 25 और 26 जनवरी को राज्य में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।