ब्यास नदी के किनारे अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

Thursday, Jun 20, 2019 - 04:19 PM (IST)

नादौन (संजीव बॉबी): हमीरपुर जिला के नादौन थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कोहला में ब्यास नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इस अज्ञात शव को सबसे पहले प्रवासी मजदूरों ने देखा जिसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत प्रधान धर्मवीर ने इसकी सूचना नादौन पुलिस को दी। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार की अगुवाई में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की सहायता से नदी से बाहर निकाला तथा शव को कब्जे मेंं लेे लिया। पुलिस के अनुसार प्रथम द्रष्टया 40 से 45 वर्ष की उम्र का यह व्यक्ति लग रहा है। 

माना जा रहा है कि यह युवक ब्यास नदी में बहता हुआ इस स्थान पर किनारे लग गया है। शव अधिक गल्ला सड़ा होने के कारण पुलिस इसकी पहचान भी नहीं कर पाई। मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र प्राप्तत नहीं हुआ है जिसके कारण इसकी पहचान करना भी मुश्किल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रदेश के सभी थाना में अज्ञात शव सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के पास से किसी भी प्रकार का कोई पहचान पत्र या अन्य वस्तु प्राप्त नहीं हुई है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। इस संबंध में प्रदेश के सभी थानों में इस अज्ञात शब्द की सूचना दे दी गई है।

Ekta