नम आंखों से नमिता भट्टाचार्य संग CM जयराम ने ब्यास में विसर्जित की अटल जी की अस्थियां

Thursday, Sep 13, 2018 - 01:09 PM (IST)

मनाली (सोनू): देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि विसर्जन मनाली के बाहंग में गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलीपेड से सीधे अटल की के प्रिंणी निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंत्री गोविंद ठाकुर संग अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने अटल जी की सपुत्री नमिता भट्टाचार्य संग बातचीत की ओर हालचाल जाना। नमिता भट्टाचार्य ने अस्थियां अटल जी के निवास में रखी गई थी। प्रिंणी के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने मुखिया अटल जी को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए। 


मनाली के सैकड़ों लोगों ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद अस्थियों को वशिष्ठ चोक में ब्यास किनारे पहुंचाया। पंडित शाम चन्द शास्त्री ने हिन्दू विधि विधान अनुसार अस्थियो का विसर्जन करवाया। अस्तु विसर्जन के दौरान अटल की पुत्री नमिता भटाचार्य, दामाद रंजन भटाचार्य, दोहती निहारिका, भतीजा अनूप मिश्र, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, मंत्री गोविंद ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, डीसी कुल्लू यूनस, मनाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खिमी राम ठाकुर, देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष जय चन्द ठाकुर, ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर के मुख्य ट्रस्टी छविंद्र ठाकुर सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Ekta