घर पहुंचने से पहले 2 भाइयों का रीछ से हो गया सामना, एक पहुंचा अस्पताल

Thursday, Dec 19, 2019 - 05:36 PM (IST)

चम्बा (विनोद): 2 भाई जब अपने घर जा रहे थे तो रीछ ने उन पर हमला कर एक को घायल कर दिया। घायल युवक को मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में भर्ती कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र मान सिंह निवासी गांव जुंगरा बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने भाई के साथ अपने काम से सनवाल की तरफ अपने घर जा रहा था तो रास्ते में एक रीछ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। अपने भाई को खतरे में पाते देख उसके भाई ने जहां रीछ पर पत्थरों की बौछार कर दी तो वहीं जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया।

उनकी आवाजें सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद गांव के लोग भी मदद के लिए दौड़े चले आए। खुद को खतरे में पाते हुए रीछ वहां से भाग गया। रीछ के इस हमले में घायल हुए युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद मैडीकल कॉलेज अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।

Vijay