व्यक्ति की संदिग्ध मौत, दुकान के पीछे सीढिय़ों के नीचे मिला शव

Monday, Aug 12, 2019 - 10:15 PM (IST)

बी.बी.एन. (शेर सिंह): बद्दी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसकी शव साई रोड पर दुकान के पीछे सीढिय़ों के नीचे पड़ा मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्दी-साई रोड पर एक दुकान के पीछे सीढिय़ों के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा था। निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर कोई भी चोट आदि के निशान नहीं पाए गए। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान नंद लाल पुत्र सूरजा राम निवासी वार्ड नं. 5 नालागढ़ तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई। ए.एस.पी. बद्दी एन.के. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और मौत के सही कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेंगे।

Kuldeep