हरियाणा के व्यक्ति से हैरोइन बरामद, गिरफ्तार

Monday, Apr 22, 2019 - 10:03 PM (IST)

बी.बी.एन.: बद्दी में एक व्यक्ति से एस.आई.यू. की टीम ने 4.29 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस का नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत एस.आई.यू. के प्रभारी देवराज की अगुवाई में टीम ने बद्दी में एक व्यक्ति के हवाले से 4.29 ग्राम हैरोइन बरामद की। ए.एस.पी. बद्दी एन.के. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मनप्रीत निवासी पिंजौर (हरियाणा) के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Kuldeep