नाबालिग लड़की का अपहरण करके दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jan 03, 2022 - 10:03 PM (IST)

बी.बी.एन. (ब्यूरो): उपमंडल नालागढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करके दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी करीब 16 वर्षीय लड़की 31 दिसम्बर शाम 4 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। उक्त लड़की पहले भी अपनी सहेलियों के घर जाती थी, इसलिए उसने सोचा कि वापस आ जाएगी, लेकिन वह वापस नहीं आई। 2 जनवरी को उसे पुलिस चौकी कुठाड़ से फोन आया और बताया कि लड़की मिल गई है।

इसके बाद वह पुलिस चौकी में गए और पुलिस ने लड़की को उनके हवाले कर दिया। लड़की डरी हुई थी। रास्ते में पूछने पर उसने बताया कि हरविंद्र कुमार उसे बहला-फुसला कर जबरदस्ती अपने क्वार्टर में ले गया और रात को उसके साथ गलत काम किया। शिकायतकत्र्ता ने महिला पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज करवाया। डी.एस.पी. बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 363 व 376 के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News